निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन I और II हैं। निर्णय कीजिए कि क्या कथनों में दी गयी जानकारी नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
छ: बॉक्स - P, Q, R, S, T और U एक के ऊपर एक रखे गए हैं। प्रत्येक बॉक्स में अलग - अलग वस्तुएँ अर्थात घड़ी, कार्ड, रेडियो, किताब, मोबाइल और लैपटॉप हैं। आवश्यक नहीं कि दी गई सभी जानकारी इसी क्रम में हो। बॉक्स R को कार्ड वाले बॉक्स से दो बॉक्स के अंतर पर नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। बॉक्स U, जिसे न तो नीचे रखा गया है और न ही कार्ड वाले बॉक्स के निकट रखा गया है, बल्कि उसे घड़ी वाले बॉक्स से एक बॉक्स के अंतराल पर रखा गया है। बॉक्स P जिसमें किताब है, को सबसे ऊपर रखा गया है। रेडियो वाले बॉक्स के ठीक नीचे कौन सा बॉक्स रखा गया है?
I. बॉक्स Q और T के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं, बॉक्स Q को बॉक्स S के निकट रखा गया है। रेडियो वाले बॉक्स को लैपटॉप वाले बॉक्स के नीचे रखा गया है। बॉक्स Q में मोबाइल है। U बक्से में कार्ड नहीं है।
II. बॉक्स Q, जिसे न तो किताबों वाले बॉक्स के निकट रखा गया है और न ही नीचे रखा गया है, बल्कि उसे लैपटॉप वाले बॉक्स के ठीक ऊपर रखा गया है। रेडियो और मोबाइल वाले बॉक्स के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है।