निर्देश: नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और उसके नीचे दो कथन संख्या I और II दिए गए हैं। आपको यह ज्ञात करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है:
छह व्यक्ति अर्थात् - पवन, क्वीन, राज, शेखर, तान्या और उत्तम एक वृत्ताकार मेज पर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं, प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग रंग पसंद हैं जैसे सफेद, बैंगनी, गुलाबी, बैंगनी, काला और नीला। जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। सफेद रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक बाएँ कौन बैठा है?
I. वह व्यक्ति जिसे बैंगनी रंग पसंद है, उत्तम के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है, जिसे न तो गुलाबी रंग पसंद है और न ही वह क्वीन के आसन्न बैठा है। राज, जिसे काला रंग पसंद है, क्वीन के सम्मुख बैठा है, जिसे न तो नीला और न ही बैंगनी रंग पसंद है। क्वीन और गुलाबी रंग पसंद करने वाला व्यक्ति एक साथ बैठे हैं। पवन गुलाबी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के सम्मुख बैठा है, जो शेखर के दाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है।
II. राज, जिसे न तो बैंगनी और न ही सफेद रंग पसंद है, शेखर के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है, जिसे नीला रंग पसंद है। वह व्यक्ति जिसे बैंगनी रंग पसंद है, शेखर के सम्मुख बैठा है। क्वीन, जो न तो राज के और न ही पवन के आसन्न बैठी है, काला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के सम्मुख बैठी है। तान्या, जिसे बैगनी रंग पसंद नहीं है, क्वीन के ठीक दाएँ बैठी है।