नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न के बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह निर्धारित करना है कि कथनों में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। आपको दी गयी जानकारी और अपने गणित के ज्ञान से सम्भावित उत्तरों में से सही उत्तर का चयन करना है।
पार्क की बागवानी का कुल मूल्य (खर्च) कितना है?
I. 120 मीटर लंबाई और 80 मीटर चौड़ाई के एक आयताकार भूखंड के केंद्र में 3 मीटर चौड़ाई के फुटपाथ से घिरा एक वृताकार पार्क बनाया गया है।
II. फुटपाथ सहित पार्क का व्यास 20 मीटर है और पार्क की बागवानी का मूल्य 85 रुपये प्रति मीटर2 है।
1
यदि केवल कथन I में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
यदि केवल कथन II में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
यदि कथन I में दी गयी जानकारी या कथन II में दी गयी जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
यदि कथन I और II दोनों में भी दी गयी जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
यदि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गयी जानकारी की एक साथ आवश्यकता है।