नीचे दिए गये प्रश्न में दो कथन I और II दिए गये हैं। आपको यह निश्चित करना है कि दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। आपको दी गयी जानकारी और अपने गणितीय ज्ञान के आधार पर उत्तम सम्भावित उत्तर का चयन करना है।

एक दुकान में तीन वस्तुओं का संयुक्त मूल्य 4200 रुपये है। दो वस्तुओं को 25% और 12.5% के लाभ पर बेचा जाता है और तीसरी वस्तु को इस प्रकार बेचा जाता है कि यहाँ 630 रुपये की हानि होती है। तीसरी वस्तु पर हुई हानि का प्रतिशत क्या है?

I. सबसे महँगी और सबसे सस्ती वस्तु के क्रय मूल्य के बीच का अंतर 600 रुपये है। सबसे महँगी वस्तु को हानि पर बेचा जाता है।

II. सबसे सस्ती वस्तु को 25% के लाभ पर बेचा जाता है। उनमें से एक वस्तु का मूल्य सबसे सस्ती और सबसे महँगी वस्तु का औसत मूल्य है।

1
प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन I में दी गयी जानकारी पर्याप्त है जबकि प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन II में दी गयी जानकारी पर्याप्त नहीं है।
2
प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन II में दी गयी जानकारी पर्याप्त है जबकि प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन I में दी गयी जानकारी पर्याप्त नहीं है।
3
प्रश्न का उत्तर देने के लिए या तो केवल कथन I या केवल कथन II में दी गयी जानकारी पर्याप्त है।
4
प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और कथन II दोनों में दी गयी जानकारी अपर्याप्त है।
5
प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों की एकत्रित जानकारी की आवश्यकता है।

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation