Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसके नीचे दिये गये बहुविकल्पी प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए।

संचार के अंग्रेज़ी शब्द कम्युनिकेशन को लैटिन शब्द "कम्युनिस" से लिया गया है जिसका अर्थ 'आम या साझा’ है। यह विचारों, तथ्यों, मतों, भावनाओं या रवैयों का सम्प्रेषण एवं उनकी अन्तर्क्रिया है। संचार, प्राप्तकर्ता के व्यवहार में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शब्दों, प्रतीकों, संकेतों, अक्षरों या कार्यों के रूप में हो सकता है। यह लोगों के माध्यम से कार्य करवाने का प्रबन्धन टूल है। मूलतः संचार करते समय प्रेषी, संदेश, संकेतों, मार्गों (चैनल), विकोडन (डीकोडिंग), प्राप्तकर्ता, कार्य एवं प्रतिपुष्टि की आवश्यकता होती है। यह संदेश एवं प्रतिपुष्टि भेजने की एक सतत प्रक्रिया या चक्र है। इस प्रकार संचार जानकारी, विचार, रवैये, भावनाओं और पसन्द-नापसन्द को आस-पास के अन्य लोगों से साझा करने का एक जागृत प्रयास है। संचार तब प्रभावी होता है जब संदेश एक-दूसरे के द्वारा साझा कर लिया जाए और समझ लिया जाए। यदि प्राप्तकर्ता जानकारी को ठीक उसी अर्थ में नहीं समझता है जिस अभिप्राय में संचारकर्ता ने उसे भेजा था तो यह संचार नहीं है। प्रभावी संचार के लिए यह आवश्यक नहीं कि प्राप्तकर्ता जानकारी से सहमत हो ही या उसे स्वीकार करे ही। यदि संदेश समझ लिया गया है तो इतना पर्याप्त है। यह अस्वीकरण भी हो सकता है। इस प्रकार, अच्छे संचार में संदेश की अच्छी समझ बनाना शामिल है।

संचार किस प्रकार की प्रक्रिया है?

1
सतत प्रक्रिया
2
एक तरफा प्रक्रिया
3
सामाजिक प्रक्रिया
4
मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation