निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न में दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह ज्ञात करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। तीनों कथनों को पढ़िए और उत्तर दीजिए:
आठ व्यक्ति अर्थात् - अमोल, बिनय, चित्रा, दीपक, एमी, फरहाना, गरिमा और हेमंत दक्षिण के सम्मुख एक पंक्ति में बैठे हैं। फरहाना के बाएँ कितने व्यक्ति बैठे हैं?
I. पंक्ति के अंत में बैठी हुईं एमी और गरिमा के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं, जो पंक्ति के अंत में बैठी है। बिनय, जो एमी के आसन्न बैठा है, अमोल के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। चित्रा और दीपक के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। अमोल और गरिमा के बीच कम से कम तीन व्यक्ति बैठे हैं।
II. दीपक, अमोल के दाएँ से चौथे और गरिमा के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है। न तो दीपक और न ही अमोल पंक्ति के अंत में बैठा है। एमी जो न तो अमोल और न ही दीपक के आसन्न बैठी है, चित्रा के ठीक दाएँ बैठी है। बिनय और फरहाना के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है जो एमी के आसन्न नहीं बैठा है।
1
यदि केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
यदि केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
यदि केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
यदि कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
यदि कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक साथ आवश्यक है।