निर्देश: प्रश्न एवं दो कथन I और II नीचे दिए गये हैं| आपको यह निर्णय करना है कि जो जानकारी कथनों में दी गयी है वह प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं| दोनों कथनों को पढ़िए और उपयुक्त उत्तर पर निशान लगाइए|
A, B से कैसे संबंधित है, जब A विवाहित व्यक्ति नहीं है?
I. C, D से विवाहित है| A, C की बहन है| D की केवल एक बहन E है| E, B की पोती है|
II. C, B की पुत्री है| C, D से विवाहित है| D, F की इकलौती संतान है| A, D की सिस्टर-इन-लॉ है|
1
सिर्फ कथन I में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि सिर्फ कथन II में दी गयी जानकारी, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है|
2
सिर्फ कथन II में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि सिर्फ कथन I में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है|
3
या तो सिर्फ कथन I या सिर्फ कथन II में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है|
4
कथन I और II दोनो में दी गयी एकत्रित जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है|
5
कथन I और II दोनों में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है|