निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके बाद प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
NIC कंपनी में आठ व्यक्ति हैं- शाम, रामू, विग्नेश, विवेक, मौनिका, अग्रवाल, गुप्ता और मिश्रा। प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग पद पर है जैसे - तकनीकी निदेशक, वैज्ञानिक E, वैज्ञानिक D, वैज्ञानिक C, वैज्ञानिक B, वैज्ञानिक अधिकारी, तकनीकी सहायक B और तकनीकी सहायक A। तकनीकी निदेशक सभी में वरिष्ठ है और तकनीकी सहायक A सबसे कनिष्ठ है।
इन सब में सबसे ऊँचे पद पर मौनिका है। मौनिका और अग्रवाल के बीच केवल एक व्यक्ति का पद है। मिश्रा सभी में सबसे निचले पद पर है। विग्नेश केवल दो व्यक्तियों से वरिष्ठ है। गुप्ता और शाम के बीच में दो व्यक्तियों के पद हैं। विवेक से वरिष्ठ व्यक्तियों की संख्या, गुप्ता से कनिष्ठ व्यक्तियों की संख्या के समान है, जो वैज्ञानिक D और वैज्ञानिक B का पड़ोसी है। गुप्ता, विवेक से वरिष्ठ है, जो तकनीकी सहायक B नहीं है।