नीचे दिए गए प्रश्न में एक प्रश्न है और इसके नीचे I और II के रूप में संख्यांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। दोनों कथन पढ़िए और -

एक संगठन के विपणन, मानव संसाधन और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों में 450 कर्मचारी हैं। मानव संसाधन विभाग में कितने कर्मचारी हैं?

I. सभी कर्मचारियों में से 18% विपणन विभाग में कार्य करते हैं और 24% सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में कार्य करते हैं। सभी कर्मचारियों में से 12% सूचना प्रौद्योगिकी और विपणन दोनों विभागों में कार्य करते हैं।

II. सभी कर्मचारियों में से 12% मानव संसाधन और विपणन विभाग दोनों में कार्य करते हैं, सभी कर्मचारियों में से 10% मानव संसाधन और सूचना प्रौद्योगिकी दोनों विभागों में कार्य करते हैं। 8% कर्मचारी तीनों विभागों में कार्य करते हैं।

1
यदि कथन I में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
यदि कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
यदि कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।
4
यदि अकेले कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
5
यदि कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation