निर्देश: निम्न प्रश्न में एक प्रश्न और उसके बाद I और II से अंकित दो कथन दिए गये हैं। आपको यह तय करना होगा कि आँकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और फिर प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
आदित्य की आयु अब से y वर्ष बाद क्या होगी?
कथन I. अनुज, आदित्य से 7 वर्ष बड़ा है।
कथन II. आदित्य और अनुज की आयु का योग y वर्ष है।
1
कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
कथन II में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
अकेले कथन I या अकेले कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
कथन I और II दोनों में दी गई कोई भी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी की आवश्यकता है।