Comprehension Passage
स्थिर जल में नाव A की गति, धारा की गति से 25% अधिक है। धारा के अनुकूल 4 घंटे की यात्रा करने के बाद, स्थिर जल में नाव A की गति में 4 किमी/घंटा की वृद्धि कर दी जाती है और यह अतिरिक्त 6 घंटे यात्रा करती है। वापस लौटते समय स्थिर जल में नाव A की गति 6 किमी/घंटा और कम हो जाती है और इस प्रकार नाव 5 घंटे तक यात्रा करती है। नाव A द्वारा तय की गई कुल दूरी 394 किमी है।
स्थिर जल में नाव A और B की गति का अनुपात क्रमशः 5 : 8 है। धारा के प्रतिकूल 5 घंटे की यात्रा करने के बाद, नाव B उसी मार्ग से वापस लौटती है और स्थिर जल में अपनी गति को 8 किमी/घंटा कम करके 5 घंटे अधिक यात्रा करती है। नाव B द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिये?
1
260 किमी
2
250 किमी
3
170 किमी
4
320 किमी
5
280 किमी