निर्देश : नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न दिया गया है और उसके नीचे I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। सभी कथनों का अध्ययन कीजिए और उत्तर दीजिए:

छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक रैखिक पंक्ति में बैठे हैं। तीन व्यक्ति उत्तर की ओर उन्मुख हैं और तीन व्यक्ति दक्षिण की ओर उन्मुख हैं। C के निकटतम बाएँ कौन बैठा है?

कथन I: अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति दक्षिण की ओर उन्मुख हैं। F और B के बीच 3 से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। D, B के निकटतम बाएँ बैठा है। E के बाएँ कम से कम 2 व्यक्ति बैठे हैं।

कथन II: A, D के दाएँ दूसरे स्थान पर बैठा है और दोनों सम्मुख दिशाओं की ओर उन्मुख हैं। E और C के मध्य एक व्यक्ति बैठा है।

कथन III: C, D के दाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है। F और B दक्षिण की ओर उन्मुख हैं। F और B के मध्य दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं। C और E समान दिशा की ओर उन्मुख हैं। A, E के दाएँ से दूसरे स्थान पर नहीं बैठा है।

1
प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल I ही पर्याप्त है। 
2
या तो I या III अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। 
3
I और II दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। 
4
केवल III अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। 
5
II और III दोनों मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं। 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation