निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न के बाद दो कथन क्रमांक I और II दिए गए हैं। आपको ज्ञात करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। दोनों कथनों को पढ़िए और सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए।
पाँच व्यक्ति P, Q, R, S, T पाँच अलग-अलग तलों पर रहते हैं, सबसे निचले तल की संख्या 1 है और शीर्ष तल की संख्या 5 है। निम्नलिखित में से कौन पाँचवे तल पर रहता है?
कथन:
I. Q और T के बीच तीन व्यक्ति रहते हैं। R तीसरे तल पर रहता है।
II. P और S के बीच केवल एक व्यक्ति रहता है। T, R के ऊपर नहीं रहता है।
1
केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
2
केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
3
केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
दोनों कथनों I और II में दी गई जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
5
दोनों कथनों I और II में दी गई जानकारी एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।