निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
दस व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G, H, I और J, जनवरी से अक्टूबर तक अलग-अलग महीनों में अलग-अलग स्थानों- आगरा, शिमला, कूर्ग, अजमेर, मनाली, गोवा, सूरत, जयपुर, मुंबई और दिल्ली का भ्रमण करते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम मे हों। E मई के बाद 30 दिनों वाले महीने में भ्रमण करता है। F ने अप्रैल में गोवा का भ्रमण किया। F और आगरा का भ्रमण करने वाले के बीच केवल तीन व्यक्ति आते हैं। E और G के मध्य केवल एक व्यक्ति भ्रमण करता है। E ने जयपुर का भ्रमण किया। वह व्यक्ति जो दिल्ली का भ्रमण करता है, जयपुर आने वाले व्यक्ति के ठीक बाद में जाता है। I जनवरी में सूरत गया था। वह व्यक्ति जो मुंबई का भ्रमण करता है, 30 दिनों से कम समय वाले महीने में भ्रमण करता है। D ने कूर्ग का भ्रमण किया तथा D और E के बीच केवल दो भ्रमण करते है। F और J के मध्य केवल एक व्यक्ति भ्रमण करता है। वह व्यक्ति जो शिमला का भ्रमण करता है, D के ठीक बाद जाता है। H और G के मध्य केवल एक व्यक्ति भ्रमण करता है। मनाली का भ्रमण करने वाला व्यक्ति अजमेर जाने वाले व्यक्ति से पहले गया था। A और B के बीच उतने ही लोग गए जितने A और C के बीच गए। B ने C से पहले भ्रमण किया।