Comprehension Passage

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

सात अलग-अलग बॉक्स A, B, C, D, E, F और G में सात अलग-अलग फल अर्थात् केले, अमरूद, अंगूर, सेब, पपीता, लीची और स्ट्रॉबेरी रखे गए हैं और उन्हें एक के ऊपर एक व्यवस्थित किया जाता है। व्यवस्था में सबसे नीचे स्थित बॉक्स को संख्या 1 और, उसके ऊपर के बॉक्स को संख्या 2 और इसी तरह आगे संख्याएं अंकित की गयी हैं। प्रत्येक डिब्बे का भार अलग होता है। दूसरा सबसे भारी बॉक्स शीर्ष पर रखा गया है जबकि दूसरा सबसे हल्का बॉक्स तल पर रखा गया है। जिस बॉक्स में सेब है वह A के ठीक नीचे है। केले के बॉक्स और F के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। G लीची बॉक्स के ठीक ऊपर है। दो से अधिक बॉक्स उस बॉक्स के ऊपर हैं जिसमें केले हैं। बॉक्स C, बॉक्स D की तुलना में पाँच गुना भारी है। अमरूद के बॉक्स और पपीते के बॉक्स के बीच केवल दो बॉक्स हैं। सेब के बॉक्स और केले के बॉक्स के बीच केवल दो बॉक्स हैं। B, E के ठीक ऊपर है। सबसे भारी बॉक्स उस बॉक्स से तीन गुना भारी है, जो उसके ठीक ऊपर रखा है और बॉक्स B से दो गुना भारी है। जिस बॉक्स में अंगूर है वह ना तो शीर्ष पर है और ना ही तल पर है। बॉक्स B में केला नहीं है। बॉक्स B और अमरूद के बॉक्स के बीच केवल एक बॉक्स है। बॉक्स E उस बॉक्स से तीन गुना भारी है जो शीर्ष से दूसरे स्थान पर है। B को अमरूद के बॉक्स के ऊपर रखा गया है। C को F के ठीक ऊपर रखा है जो सेब के बॉक्स से 3 किग्रा हल्का है। ना तो C और ना ही G में सेब है। बॉक्स A को केले के बॉक्स के नीचे एक सम संख्या वाले स्थान पर रखा जाता है। पपीते के बॉक्स का भार 2 किग्रा है। लीची के बॉक्स का भार सेब और स्ट्रॉबेरी के भार के योगफल के बराबर है।

F और A के ठीक बीच में निम्नलिखित में से कौन है?

1
C
2
अंगूर का बॉक्स 
3
B
4
G
5
केले का बॉक्स 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation