निर्देश: दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
होली समारोह के लिए, एक कमरे में 12 बॉक्सों को एक के ऊपर एक ढेर बनाकर रखा जाता है। प्रत्येक बॉक्स में अलग-अलग रंग जैसे कि भूरा, पीला, जैतूनी, ग्रे, काला, सफेद, लाल, नारंगी, गुलाबी, नीला, बैंगनी और हरा हैं। प्रत्येक बॉक्स में केवल एक रंग है। बॉक्स A को शीर्ष से छठवें स्थान पर रखा जाता है और इसमें सफेद रंग है। बॉक्स K और I, जिसमें नारंगी रंग है, के बीच में तीन बॉक्स रखे गए हैं। बॉक्स L और भूरे रंग के बॉक्स, जिसे ढेर में शीर्ष पर रखा गया है, के बीच में एक बॉक्स रखा जाता है। बॉक्स F को, बॉक्स B जो कि बैंगनी रंग के बॉक्स के ठीक ऊपर रखा गया है, के पाँच स्थान ऊपर रखा जाता है। जिस बॉक्स में में ग्रे रंग है उसे बॉक्स F, जिसमें काला रंग है, के ऊपर रखा जाता है। जैतूनी रंग वाले बॉक्स को लाल रंग वाले बॉक्स, जिसे ढेर में नीचे से छठवें स्थान पर रखा गया है, के ऊपर रखा जाता है। बैंगनी रंग वाले बॉक्स को, नारंगी रंग वाले बॉक्स के तीन स्थान नीचे रखा जाता है। पीले रंग वाले बॉक्स को, सफेद रंग वाले बॉक्स के 4 बॉक्स ऊपर रखा जाता है।
बॉक्स D को गुलाबी रंग वाले बॉक्स, जिसे बैंगनी रंग वाले बॉक्स से दो स्थान ऊपर रखा गया है, के दो स्थान ऊपर रखा जाता है। बॉक्स K, जिसमें ग्रे रंग है, को बॉक्स B से छह स्थान ऊपर रखा जाता है। बॉक्स C को, बॉक्स A से 4 बॉक्स दूर रखा जाता है। बॉक्स J को, बॉक्स E, जिसे ढेर में नीचे रखा गया है, के ठीक ऊपर रखा जाता है। बॉक्स G, बॉक्स H, जिसे हरे रंग वाले बॉक्स के ऊपर रखा गया है, के ऊपर रखा जाता है। बॉक्स C में जैतूनी रंग नहीं है। बॉक्स B में हरा रंग नहीं है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सत्य है?
कथन I - बॉक्स F में काला रंग है।
कथन II - बॉक्स H को नीचे से चौथे स्थान पर रखा जाता है।
कथन III - जैतूनी रंग वाले बॉक्स और नीले रंग वाले बॉक्स के बीच में छह बॉक्स हैं।