Comprehension Passage
निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
एक निश्चित संख्या में व्यक्ति एक दूसरे से निश्चित दूरी पर बैठे हैं। अरुण, भानु के उत्तर में 3 मीटर की दूरी पर बैठा है। गरिमा, दानिश के उत्तर में 8 मीटर की दूरी पर बैठी है, जो भानु के पूर्व में 4 मीटर की दूरी पर बैठा है। फातिमा, गरिमा के पूर्व में 4 मीटर की दूरी पर बैठी है। फातिमा, चारु के उत्तर में 16 मीटर की दूरी पर बैठी है। चारु, हेमा के पश्चिम में 4 मीटर की दूरी पर बैठी है, जो रिंकी के दक्षिण में 8 मीटर की दूरी पर बैठी है। इमरान, रिंकी के पश्चिम में 6 मीटर की दूरी पर बैठा है।
निम्न पांच में चार किसी निश्चित प्रकार से समान हैं और इसलिए एक समूह बनाते हैं। उस विकल्प का चयन कीजिये जो समूह से संबंधित नहीं है।
1
इमरान - रिंकी
2
गरिमा - हेमा
3
अरुण - दानिश
4
भानु - चारू
5
फातिमा - रिंकी