निर्देश: दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये:
एक परिवार के नौ सदस्य आनंद, बीनू, चीनू, देव, एकता, फातिमा, गोलू, हेमू और ईशू का जन्मदिन तीन अलग-अलग महीनों अर्थात अप्रैल, मई और जून के 6, 15 और 21 को होता है और किसी भी दो व्यक्ति का जन्मदिन एक ही दिन नहीं होता है।
गोलू, आनंद का दामाद है और उसका जन्मदिन 6 मई को है। हेमू, जो एकता की बहन है, उसका जन्मदिन गोलू के जन्मदिन के महीने में होता है। हेमू के पहले जन्मदिन वाले व्यक्तियों की कुल संख्या बीनू, जो हेमू का भाँजा है, के बाद जन्मदिन वाले व्यक्तियों की संख्या से एक अधिक है। बीनू, आनंद का पोता है। एकता का जन्मदिन उसी महीने होता है जिस महीने आनंद का जन्मदिन होता है, जो फातिमा के पिता हैं। आनंद का जन्मदिन एकता से पहले होता है, जो चीनू की पत्नी है। आनंद के बाद कम से कम दो व्यक्तियों का जन्मदिन होता है। एकता से पहले कम से कम पांच व्यक्तियों का जन्मदिन होता है। फातिमा, जो कि चीनू की बहन है उसका जन्मदिन उस तारीख को है जो 7 का गुणज है। हेमू के भाँजे के बाद फातिमा का जन्मदिन है। आनंद की पुत्री के बाद जन्मदिन वाले व्यक्तियों की कुल संख्या देव, जो फातिमा की माता हैं, से पहले जन्मदिन वाले व्यक्तियों की संख्या के समान है। चीनू से पहले अधिकतम दो व्यक्तियों का जन्मदिन होता है। ईशू, जो गोलू की पुत्री है, उसका जन्मदिन चीनू के ठीक पहले होता है। हेमू का जन्मदिन बीनू के जन्मदिन से पहले है।