दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए। किसी स्कूल द्वारा गणित शिक्षक का चयन करने के मानदंड निम्नलिखित हैं। उम्मीदवार:

1. कम से कम 70% अंकों के साथ गणित में स्नातकोत्तर किया होना चाहिए।

2. अंग्रेजी में अच्छे प्रवाह की योग्यता होनी चाहिए।

3. आयु 23 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

4. संबंधित कार्य का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

ऐसे उम्मीदवार के मामले में जो सभी शर्तों को पूरा करता है, केवल-

(a) उपरोक्त (1) को छोड़कर, लेकिन गणित में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव है, उसका मामला विभागाध्यक्ष को भेजा जाएगा।

(b) उपरोक्त (4) को छोड़कर, लेकिन कम से कम 80% अंकों के साथ गणित में स्नातकोत्तर किया है, उसका मामला प्रधानाचार्य को भेजा जाएगा।

नीचे दिए गए प्रश्न में, एक उम्मीदवार का विवरण, उसके बाद एक प्रश्न और 4 कार्रवाई दी गई है। उस व्यक्ति की उम्मीदवारी पर लागू होने वाली कार्रवाई का चयन कीजिए।

अनु ने गणित में स्नातकोत्तर किया है। उसने स्नातकोत्तर में 65% अंक प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी में प्रवाह के साथ उसमें प्रबल योग्यता है। उसकी आयु 25 वर्ष है। उसके पास केवल एक वर्ष का कार्य अनुभव है।

1
उसे प्रधानाचार्य के पास भेजा जाएगा। 
2
उसे विभागाध्यक्ष के पास भेजा जाएगा। 
3
उसका चयन नहीं होगा। 
4
उसका चयन हो जाएगा। 

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation