एक प्रश्न दिया गया है जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों पर विचार करें:
R और S की प्रत्येक की आयु 80 वर्ष से कम लेकिन 20 वर्ष से अधिक है। यदि आप R की आयु के अंकों को उलट देते हैं, तो आपको S की आयु मिलती है।
प्रश्न: उनकी आयु में क्या अंतर है?
कथन-I: R की आयु S की आयु से अधिक है।
कथन-II: उनकी आयु का योग उनकी आयु के अंतर का 15 गुना है।
उपरोक्त प्रश्न और कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
1
प्रश्न का उत्तर केवल एक कथन का उपयोग करके दिया जा सकता है, लेकिन दूसरे कथन का उपयोग करके उत्तर नहीं दिया जा सकता है।
2
प्रश्न का उत्तर केवल किसी एक कथन का उपयोग करके दिया जा सकता है।
3
प्रश्न का उत्तर दोनों कथनों का एक साथ उपयोग करके दिया जा सकता है, लेकिन केवल किसी एक कथन का उपयोग करके उत्तर नहीं दिया जा सकता है।
4
प्रश्न का उत्तर दोनों कथनों का एक साथ उपयोग करके भी नहीं दिया जा सकता है।