निर्देश: दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
इम्पीरियल बैंड एक गायक के लिए ऑडिशन ले रहा है। इसका सदस्य होने के लिए, एक गायक को निम्नलिखित आवश्यकताओं की पूर्ति करनी चाहिए।
1. स्वर प्रदर्शन में विशेषज्ञता के साथ संगीत में स्नातक की डिग्री।
2. किसी अन्य बैंड के साथ कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।
3. बतौर गायक 10 से अधिक संगीत समारोहों में प्रस्तुति दे चुका हो।
4. कम से कम एक संगीत वाद्ययंत्र बजाना आना चाहिए।
नीचे दिए गए प्रश्न में, एक अभ्यर्थी का विवरण प्रदान किया गया है। आपको ऊपर दी गई शर्तों और प्रत्येक प्रश्न में दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई के निम्नलिखित नियमों में से एक को चुनना है। आप प्रत्येक प्रश्न में दी गई जानकारी के अलावा कुछ और नहीं मान सकते हैं।
राघवन के पास स्वर प्रदर्शन में विशेषज्ञता के साथ संगीत में स्नातक की डिग्री है और गिटार बजाना जानता है। उसने अब तक 12 संगीत समारोहों में एक गायक के रूप में प्रस्तुतियां दी है, लेकिन पहले कभी बैंड के साथ नहीं जुड़ा।