इस प्रश्न में, एक कथन के बाद एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए गद्यांश के आधार पर कथन का आकलन कीजिए।
कश्मीर आर्द्रभूमि के वन्यजीव वार्डन रौफ ज़रगर के अनुसार, विभिन्न प्रजातियों के तीन लाख से अधिक पक्षी कश्मीर घाटी में आ चुके हैं। आमतौर पर हर साल, दुनिया के विभिन्न शीतल निवासों से लगभग 9 लाख पक्षी घाटी में चले आते हैं। इसलिए, घाटी में हर साल पक्षियों की नई प्रजातियां पाई जाती हैं। अग्रणी झुंड के आधार पर पक्षी किसी भी स्थान पर जा सकते हैं। कश्मीर उनके स्वयं के प्राकृतिक आवास की तुलना में अपेक्षाकृत कम ठंडा है जिस कारण पक्षी हर साल सितंबर में घाटी में प्रवास करना शुरू करते हैं।
पक्षी घाटी में पर्यटन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। शिकारा मालिक बशीर अहमद ने कहा, "चूंकि 2016 की उथल-पुथल के बाद घाटी में पर्यटन गति नहीं पकड़ रहा है, ये प्रवासी पक्षी दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं, अगर पर्यटन विभाग उन्हें योजनाबद्ध तरीके से दर्शाता है, और बड़े स्तर पर विज्ञापन दे सकता है, तो निश्चित रूप से यह घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा "
कथन:
पक्षी कश्मीर घाटी में प्रवास करते हैं क्योंकि यह उनके प्राकृतिक आवास की तुलना में ठंडा है।
निम्नलिखित विकल्पों में से उपयुक्त एक का चयन कीजिए
A- कथन निश्चित रूप से सही है
B- कथन संभवतः सही है
C- कथन निर्धारित नहीं किया जा सकता है
D-कथन निश्चित रूप से गलत है