निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन I, II दिए गए हैं। यह निर्णय लीजिये कि कथनों में दिए गए विवरण नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं या नहीं।
35 छात्रों की एक कक्षा में शीर्ष से रवि का स्थान कौन-सा है?
कथन:
I. राजू नीचे से तीसरे स्थान पर है तथा राजू और रवि के बीच में आठ छात्र हैं।
II. शीर्ष से रीमा का स्थान नौवां है तथा रीमा और रवि के बीच में 14 छात्र हैं।1
प्रश्न का उत्तर देने के लिए या तो केवल कथन I या केवल कथन II में दी गयी जानकारी पर्याप्त है।
2
प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एकसाथ आवश्यक है।
3
प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन I में दी गयी जानकारी पर्याप्त है जबकि प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन II में दी गयी जानकारी पर्याप्त नहीं है।
4
प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन II में दी गयी जानकारी पर्याप्त है जबकि केवल कथन I में दी गयी जानकारी पर्याप्त नहीं है।
5
इनमे से कोई भी नहीं