निर्देश: ये प्रश्न नीचे दिए गए विवरण पर आधारित हैं।
सात व्यक्ति – A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। कुछ उत्तर दिशा के सम्मुख हैं, और कुछ दक्षिण दिशा के सम्मुख हैं। उनमें से प्रत्येक के पास 21 से 27 तक संख्या के फूलों की अलग-अलग संख्या है लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो।
A और C छोरों पर नहीं बैठे हैं और इसके अतिरिक्त A, C के बाएं से चार स्थान दूर बैठा है। उत्तर दिशा के सम्मुख A, उस व्यक्ति के सन्निकट बैठा है, जिसके पास 26 फूल हैं और वह व्यक्ति छोरों पर नहीं बैठा है। C के पास फूलों की सम संख्या नहीं है और F दाएं छोर पर बैठा है। C और B के फूलों का योग 46 है। F और C के फूलों का योग 47 है और वे दोनों एक दूसरे के सन्निकट बैठे हैं। जिस व्यक्ति के पास 21 फूल हैं, वह बाएं छोर पर बैठा है। केवल एक व्यक्ति B और D के बीच में बैठा है और दोनों एक दूसरे के विपरीत दिशा के सम्मुख हैं। G, C के सन्निकट बैठा है और C से विपरीत दिशा के सम्मुख है और उसके पास फूलों की संख्या 3 और 9 दोनों के गुणक में हैं। तीन से अधिक व्यक्ति उत्तर दिशा के सम्मुख हैं। पंक्ति के छोरों पर बैठे व्यक्ति एक ही दिशा के सम्मुख हैं। E के पास B से अधिक फूल हैं लेकिन C से कम है और दक्षिण दिशा के सम्मुख है। E के निकटतम पड़ोसी एक दूसरे के समान दिशा के सम्मुख हैं।