निर्देशः निम्नलिखित अवतरण को पढ़िये और उसके उपरान्त दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नों के उत्तर केवल अवतरण पर आधारित होना चाहिए।
'विज्ञान मुख्यत: तर्कजन्य है। इस विश्वास को चुनौती विज्ञान के अनुशीलन से मिलती है। सर्वप्रथम विज्ञान की सफलता को केवल तर्क के आधार पर नहीं समझाया जा सकता है। कई प्रकार के अन्तर्ज्ञानों से विज्ञान अपनी अवधारणाओं की रचना करता है उदाहरण के लिए भौतिकी की कुछ अवधारणाएँ भौतिक अन्तर्ज्ञान से आती है। जबकि कुछ गणितीय अन्तर्ज्ञान से आती हैं।
विज्ञान को तर्क में नहीं समेटा जा सकता है। यहाँ तक कि गणित को भी नहीं, यद्यपि गणित में शुद्ध तर्क की मात्रा बहुत अधिक है। डेस्कार्टिस भौतिकी का सृजन नहीं कर सका जैसा कि न्यूटन ने किया, क्योंकि डेस्कार्टिस ने एक मौलिक गलती की उसने सोचा कि भौतिकी को गणित में समाहित किया जा सकता है और भौतिकी गणित का एक हिस्सा है ।