निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने इंजीनियरों की भर्ती का फैसला किया है। निम्नलिखित मानदंड लागू किए गए हैं।
एक अभ्यर्थी :
(i) इंजीनियरिंग स्नातक में कम से कम 75% अंकों और एच. एस. सी. में 80% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
(ii) कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए।
(iii) तीन वर्ष के बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार होना चाहिए।
(v) 1.2.2017 को आयु 28 वर्ष से अधिक और 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
हालाँकि, यदि उम्मीदवार निम्नलिखित को छोड़कर उपर्युक्त सभी मानदंडों को पूरा करता है:
(a) (i), लेकिन स्नातक में 50% और एच.एस.सी. में 70% प्राप्त किये हैं और कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव है, तो इस मामले को निदेशक को संदर्भित किया जा सकता है।
(b) (iii), लेकिन नौकरी समयावधि से पहले छोडने पर ₹1 लाख की राशि का भुगतान करने को तैयार है, तो मामला अध्यक्ष को संदर्भित किया जा सकता है।
(c) (ii), लेकिन वह एक कंप्यूटर इंजीनियर है, तो यह मामला डी. जी. एम. को संदर्भित किया जा सकता है।
नीचे दिए गए प्रश्न में, उम्मीदवार का विवरण दिया गया है। आपको प्रदान की गई जानकारी और उपरोक्त शर्तों व उप-शर्तों के आधार पर विकल्पों में सूचीबद्ध कारवाई में से एक करनी होगी। संदर्भ दिनांक 1.2.2017 है। आपको प्रश्न में दी गई जानकारी के अलावा अन्य किसी भी जानकारी पर विचार नहीं करना है।
दिव्या एक मैकेनिकल इंजीनियर है और पिछले एक वर्ष से एक सहायक इंजीनियर के रूप में काम कर रही है। उसने स्नातक और एच. एस. सी. में क्रमशः 82% और 87% अंक प्राप्त किये थे। उसने अभी 25 वर्ष की आयु पूर्ण की है।