आगे आने वाले दस (10) प्रश्नांशों के लिए निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
प्रत्येक प्रश्नांश में एक प्रश्न है जिसके बाद दो कथन हैं। निम्नलिखित अनुदेशों का प्रयोग करते हुए प्रत्येक प्रश्नांश का उत्तर दीजिए:
एक वृत्त, चतुर्भुज ABCD की सभी चारों भुजाओं AB, BC, CD, DA को स्पर्श करता है।
प्रश्न : चतुर्भुज का परिमाप क्या है?
कथन - I : AB + DC = 10 सेमी
कथन - II : AD + BC = 10 सेमी
1
का चयन कीजिए यदि प्रश्न का उत्तर, केवल एक ही कथन का अकेले उपयोग कर दिया जा सकता है, किंतु दूसरे कथन का उपयोग कर नहीं दिया जा सकता है।
2
का चयन कीजिए यदि प्रश्न का उत्तर, दोनों में से किसी एक कथन का अकेले उपयोग कर दिया जा सकता है।
3
का चयन कीजिए यदि प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक साथ उपयोग कर दिया जा सकता है, किंतु दोनों में से किसी एक कथन का अकेले उपयोग कर नहीं दिया जा सकता है।
4
का चयन कीजिए यदि प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों का एक साथ उपयोग करके भी नहीं दिया जा सकता।