छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए छात्रों के चयन के लिए मानदंड निम्नलिखित हैं। छात्र के पास होना चाहिए:

A. छात्र द्वारा लिखित परीक्षा में न्यूनतम 65% अंक प्राप्त किए गए हों।

B. 1 जनवरी 2021 तक 13 वर्ष से कम और 17 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए।

C. छात्र द्वारा क्रमागत तीन कक्षाओं में न्यूनतम 80% अंक प्राप्त किए गए हों।

उपरोक्त मानदंडों के आधार पर और बिना किसी अतिरिक्त जानकारी के, आपको दिए गए उम्मीदवार के प्रोफाइल के लिए निर्णय लेना होगा।

ज्ञानू दसवीं कक्षा में है। उसने कक्षा में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने आठवीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसका जन्म 17 जुलाई 2005 को हुआ था। एक मेहनती छात्र होने के कारण, वह लिखित परीक्षा में 70% प्राप्त करने में सफल रहा है।

1
ज्ञानू का चयन नहीं किया जाएगा क्योंकि उसने 8वीं कक्षा में 75% अंक प्राप्त किए थे। 
2
ज्ञानू का चयन किया जाएगा क्योंकि उसने लिखित परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए थे।
3
ज्ञानू का चयन किया जाएगा क्योंकि वह कक्षा का मेधावी छात्र है।
4
ज्ञानू का चयन नहीं किया जाएगा क्योंकि वह आयु मानदंड को पूरा नहीं करता है।

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation