निर्देश:
इस समय को आराम के समय की तरह उपयोग करें और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
यह स्मृति का परिक्षण है। इस परीक्षण में, स्मृति पृष्ठ एवं उत्तर पृष्ठ हैं। स्मृति पृष्ठ पर आपके सामने आकृतिओं को युग्मों में याद करने हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। कुछ समय बाद आपको उत्तर पृष्ठ पर जाने के लिए कहा जाएगा। उत्तर पृष्ठ पर आपको प्रत्येक प्रश्न में चार आकृतियाँ A, B, C, एवं D मिलेंगी। आपको दिए गए विकल्प A, B, C, एवं D में से बताना है कि कौन सी आकृति स्मृति पृष्ठ पर दी गई आकृति के साथ जुड़ी हुई थी। आपको माउस से क्लिक कर के चार/पांच या छः विकल्पों में से उत्तर देना होगा। यह परिक्षण दो भागों में विभाजित है। प्रत्येक भाग में 20 प्रश्न हैं।
उदाहण:
अब नीचे दिए गए स्मृति पृष्ठ का उदाहरण देखें:
उपरोक्त उदाहरण का अध्ययन करें और आकृतियों के समूहों को याद करने का प्रयास करें।
अभ्यास:
नीचे दिए गए उत्तर पृष्ठ का नमूना देखें। प्रत्येक प्रश्न में आकृतिओं के उस समूह को ढूंढें जिसे आपने स्मृति पृष्ठ पर देखा था।
अभ्यास प्रश्न क्रमांक 1 का सही उत्तर ‘A’ है और अभ्यास प्रश्न क्रमांक 2, 3 और 4 के लिए सही उत्तर क्रमशः ‘D’, ‘B’ और ‘C’ है।
चार/पांच या छह विकल्पों में से माउस पर क्लिक करके आपको एक उत्तर देना होगा।
ध्यान रखें कि इस परिक्षण के दो भाग हैं। प्रत्येक भाग में दो पृष्ठ हैं। प्रथम पृष्ठ अध्ययन पृष्ठ है, जिसे आपको याद करना है। दूसरा पृष्ठ परिक्षण पृष्ठ है, जिसमें आपको आकृतिओं के समूह को ढूँढना है जो अध्ययन पृष्ठ पर दिए गए किसी एक समूह के समान है।
स्त्रोत: RDSO
उस चित्र युग्म को ज्ञात करें जिसे आपने स्मृति पृष्ठ पर देखा है।