निर्देश:
यह एक स्मृति परीक्षण है। यह परीक्षण के दो भाग हैं। प्रत्येक भाग में एक अध्ययन पृष्ठ और एक परिक्षण पृष्ठ है। अध्ययन पृष्ठ पर आप एक रेलवे मानचित्र देखेंगे जिसमें कुछ स्टेशनों के नाम दिए गए हैं। आपको इन स्टेशनों के स्थान को याद करना है। नियत समय के बाद आपको परिक्षण पृष्ठ पर जाने को कहा जाएगा।
इस पृष्ठ पर आपको वही रेलवे मानचित्र दिया जाएगा किन्तु स्टेशनों के नाम के स्थान पर अंग्रेजी अक्षर (A, B, C, D, E) होंगे। स्टेशनों के नाम रेलवे मानचित्र के बाईं ओर दिए गए हैं। आपको मानचित्र में प्रत्येक स्टेशन का स्थान ज्ञात करना है। वह अक्षर जो मानचित्र में स्टेशन की स्थति को इंगित करता है वही आपका उत्तर होगा, अपना उत्तर देने के लिए माउस को क्लिक करें।
उदाहरण
उदाहरण के लिए नीचे दिए गए अध्ययन पृष्ठ को देखें:
ऊपर दिए गए मानचित्र का अध्ययन कीजिए तथा स्टेशनों के स्थान को याद करने का प्रयास कीजिए।
अभ्यास
बाईं ओर दिए गए स्टेशनों के नामों को देखें। प्रत्येक वस्तु के लिए वह अक्षर ज्ञात करें जो अध्ययन पृष्ठ पर दिखाए गए स्टेशन के स्थान को इंगित करता है।
प्रश्न 1 के लिए उत्तर C, 2 के लिए A तथा 3 के लिए B होना चाहिए।
आपको माउस से क्लिक करके चार/पांच या छ: विकल्प में से उत्तर देना होगा।
(स्त्रोत: RDSO)