निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
एक-एक महीने की अवधि के पाँच पाठ्यक्रम गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणि विज्ञान मई से सितंबर तक एक के बाद एक पढ़ाए जाने हैं, हालांकि जरूरी नहीं कि इसी क्रम में व्याख्याता अबी, बाला, चंद्रू, दीपन और रवि द्वारा पढ़ाए जाएं। अबी भौतिकी पाठ्यक्रम पढ़ाता है लेकिन अगस्त या सितंबर के महीने में नहीं। बाला जुलाई के महीने में गणित पढ़ाती है। चंद्रू मई के महीने में पढ़ाता है लेकिन रसायन विज्ञान या वनस्पति विज्ञान पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता है।
दीपन द्वारा कौन-सा पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है?
1
प्राणि विज्ञान
2
या तो रसायन विज्ञान या वनस्पति विज्ञान
3
रसायन विज्ञान
4
वनस्पति विज्ञान