निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
दस दोस्त प्रत्येक छह सीटों की दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं। प्रत्येक पंक्ति में एक सीट रिक्त है। M, N, O, P और Q दक्षिण के सम्मुख पंक्ति -1 में बैठे हैं। D, E, F, G और H उत्तर के सम्मुख हैं। प्रत्येक व्यक्ति को शर्ट के अलग-अलग ब्रांड - ओटो, रैंगलर, चेरोकी, ली, वैन ह्युसन, डर्बी, रगर्स, एलन सोली, पीटर इंग्लैंड और रेमंड पसंद हैं । G, F के दाएँ तीसरे स्थान पर है और ली को पसंद करता है। E और रिक्त सीट के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E को वान ह्युसन या चेरोकी पसंद नहीं है। Q, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। N को रेमंड पसंद है। वह व्यक्ति जिसे चेरोकी पसंद है वह एलन सोली को पसंद करने वाले के सम्मुख है। वह व्यक्ति जिसे चेरोकी पसंद है उस व्यक्ति के विपरीत बैठा है, जो उस व्यक्ति के दाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है जो G के विपरीत बैठा है।। O, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। H जिसे न तो वान ह्युसन पसंद है और न ही डर्बी, रिक्त सीट के सम्मुख नहीं बैठा है। पंक्तियों के किसी भी छोर पर न तो G और न ही F बैठा है। P, F के सम्मुख है। रिक्त सीटें एक दूसरे के विपरीत नहीं हैं। दो सीटें O और N के बीच हैं, और N, रगर्स को पसंद करने वाले व्यक्ति के दांए तीसरा बैठा है। वह व्यक्ति जिसे पीटर इंग्लैंड पसंद है, ली पसंद करने वाले व्यक्ति के सम्मुख है। जिन व्यक्तियों को ओट्टो और एलेन सोली पसंद हैं, वे एक-दूसरे के निकटतम हैं। पंक्ति - 1 की रिक्त सीट P के निकटतम पड़ोस में नहीं है। E पंक्ति के छोरों में से एक पर बैठा है। F को ओटो और एलन सोली पसंद नहीं है। पंक्ति-1 की रिक्त सीट G के सम्मुख नहीं है जो पंक्ति के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है।
रिक्त सीट और E के बीच कितने लोग बैठेंगे?