निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये।
विभिन्न क्रिकेट टीम - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के आठ कप्तान एक गोल मेज के चारों ओर केंद्र के सम्मुख बैठे हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हो। भारत का कप्तान श्रीलंका के कप्तान के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और वेस्टइंडीज के कप्तान के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। ना तो ऑस्ट्रेलिया का कप्तान और ना ही वेस्टइंडीज का कप्तान भारत के कप्तान का निकटतम पड़ोसी हैं। दक्षिण अफ्रीका का कप्तान इंग्लैंड के कप्तान के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। इंग्लैंड का कप्तान भारत के कप्तान के निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया का कप्तान भारत के कप्तान के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के कप्तान निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। पाकिस्तान का कप्तान, इंग्लैंड के कप्तान के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा हैं।