निर्देश: निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
विभिन्न फुटबॉल टीमों अर्थात् रूस, ब्राजील, भारत, अर्जेंटीना, मैक्सिको, पेरू, स्पेन और जापान के आठ कप्तान एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं और केंद्र के सम्मुख हैं, लेकिन इसी क्रम में हों यह आवश्यक नहीं है। भारतीय कप्तान मेक्सिको के कप्तान के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। रूसी कप्तान और स्पेन के कप्तान के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। न तो रूसी कप्तान और न ही स्पेन का कप्तान भारतीय कप्तान का निककतम पड़ोसी है। जापान का कप्तान पेरू के कप्तान के दाईं ओर से दूसरे स्थान पर बैठा है। पेरू का कप्तान, भारतीय कप्तान का निकटतम पड़ोसी नहीं है। रूसी कप्तान, भारतीय कप्तान के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है। अर्जेंटीना और ब्राजील के कप्तान निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। अर्जेंटीना का कप्तान पेरू के कप्तान के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कप्तान मैक्सिको के कप्तान के ठीक दाएं बैठा है?