निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
सात व्यक्तियों — L, M, N, O, P, Q और R को विभिन्न रंग जैसे — लाल, नीला, सफेद, गुलाबी, हरा, काला और पीला रंग पसंद हैं, लेकिन समान क्रम में होना आवश्यक नहीं है। उन सभी के विभिन्न शौक (या उन्हें विभिन्न गतिविधियाँ पसंद हैं।) जैसे शूटिंग, यात्रा, नृत्य, बागवानी, शिकार, चित्रकारी और लेखन। लेकिन समान क्रम में होना आवश्यक नहीं है। O का शौक शूटिंग है। बागवानी का शौक रखने वाले व्यक्ति को गुलाबी रंग पसंद है। L को पीला रंग पसंद है। लेखन का शौक रखने वाला व्यक्ति हरा रंग पसंद करता है। Q का शौक नृत्य है। ना तो O और ना ही Q को काला रंग पसंद है। चित्रकारी और यात्रा का शौक रखने वाले व्यक्ति काला रंग पसंद नहीं करते हैं। L का शौक यात्रा करना नहीं है। यात्रा का शौक रखने वाला व्यक्ति लाल और सफेद रंग पसंद नहीं करता है; O को लाल रंग पसंद नहीं है। P का शौक ना तो शिकार करना है और ना ही बागवानी करना है। P को हरा रंग पसंद नहीं है। R को हरा, नीला और काला रंग पसंद नहीं है। M का शौक लिखना नहीं है।