निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

सात व्यक्ति – P, Q, R, S, T, U और V विभिन्न रंग जैसे- नारंगी, नीला, सफेद, लाल, हरा, काला और पीला रंग पसंद करते हैं, लेकिन समान क्रम आवश्यक नहीं है। सभी के अलग-अलग शौक (या वे अलग-अलग कार्यों को पसंद करते हैं) ड्राइविंग, तैराकी, नौकायन, खरीदारी, दौड़, नृत्य और कैम्पिंग है, लेकिन समान क्रम आवश्यक नहीं है।

S का शौक ड्राइविंग है। खरीदारी का शौक रखने वाला व्यक्ति लाल रंग पसंद करता है। P को पीला रंग पसंद है। कैम्पिंग का शौक रखने वाला व्यक्ति हरा रंग पसंद करता है। U का शौक नौकायन है। ना तो S और ना ही U काला रंग पसंद करता है। नृत्य और तैराकी का शौक रखने वाले व्यक्ति काला रंग पसंद नहीं करते हैं। P का शौक तैराकी नहीं है। तैराकी का शौक रखने वाला व्यक्ति नारंगी और सफ़ेद रंग पसंद नहीं करता है। S को नारंगी रंग पसंद नहीं है। T का शौक ना तो दौड़ है और ना ही खरीदारी है। T को हरा रंग पसंद नहीं है। V को हरा और काला रंग पसंद नहीं है। Q का शौक कैम्पिंग नहीं है।

निम्नलिखित में से किसे कैम्पिंग का शौक है?

1
P
2
V
3
R
4
Q

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation