नीचे एक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। यह मानते हुए कि कथन और तर्क में दी गई जानकारी सही है (भले ही वह सर्वज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होती हो), दिए गए कथन के संबंध में प्रबल तर्क का चयन करें।
कथन :
क्या मंत्री को सुविधा से वंचित उन छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरित करना चाहिए, जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है?
तर्क :
I. हाँ, स्कूल छोड़ने वाले छात्रों के मनोरंजन का कोई अन्य स्रोत नहीं है। लैपटॉप उन्हें व्यस्त रखेंगे।
II. नहीं, मंत्री उन पैसों का उपयोग स्कूल छोड़ने वाले छात्रों के निरंतर शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कर सकते हैं ताकि वे आजीविका कमा सकें।
1
केवल तर्क I प्रबल है।
2
केवल तर्क II प्रबल है।
3
न तो तर्क I और न ही तर्क II प्रबल है।
4
दोनों तर्क प्रबल हैं।