भौतिक विज्ञान शिक्षक के चयन के मापदंड निम्नानुसार हैं:
उम्मीदवार को चाहिए:
1. कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री हो।
2. 65 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिक विज्ञान में स्नातक हो।
3. 01/01/2020 तक उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच हो।
4. कम से कम 5 वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए।
निम्नलिखित अपवाद लागू होते हैं:
A. यदि कोई उम्मीदवार उपरोक्त 4 को छोड़कर अन्य सभी मानदंडों को पूरा करता है, तो उम्मीदवार को प्राचार्य के पास भेजा जाएगा।
B. एक उम्मीदवार जिसकी आयु 35 वर्ष से अधिक है, लेकिन 40 वर्ष से कम है, उसको उप प्राचार्य के पास भेजा जाएगा।
रितिका ने XYZ विश्विद्यालय से भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है। उसने 80 प्रतिशत अंकों के साथ अपने बैच में टॉप किया था। उसने ABC कॉलेज से भौतिकी में बी.एससी किया है। वह 39 वर्ष की है। वह पिछले 7 वर्षों से एमएनओ स्कूल में पढ़ा रही है।
इस उम्मीदवार के बारे में क्या निर्णय लिया जाना चाहिए?