नीचे प्रश्न में दो कथन I और II के रूप में संख्यांकित हैं। आपको निर्णय लेना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और अपना उत्तर दीजिए।
प्रश्नः छह व्यक्तियों E, F, G, H, I और J में से तीसरा सबसे अधिक अनुभवी कौन है?
I. E को चार व्यक्तियों से अधिक अनुभव है। H के पास F से अधिक अनुभव है, जिसके पास I से अधिक अनुभव है।
II. G और J, H से अधिक अनुभवी हैं।
1
इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त है।
2
इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए केवल कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त है।
3
इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एकसाथ पर्याप्त है।
4
इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एकसाथ पर्याप्त नहीं है।