इस प्रश्न में, एक गद्यांश के बाद एक कथन दिया गया है। गद्यांश का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और दिए गए गद्यांश के आधार पर कथन का आकलन कीजिए।
इंडोनेशिया की सुनामी के कारण यह आशंका जताई जा रही है कि एक और घातक लहर, दुनिया में अब तक मौजूद सिर्फ कुछ दर्जन जावाई गैंडों का सफाया कर सकती है। माना जाता है कि उजुंग कुलोन राष्ट्रीय उद्यान में लुप्तप्राय प्रजातियाँ उस ज्वालामुखी से दूर नहीं हैं जिसने विनाशकारी लहर को प्रेरित किया था। आपदा में किसी भी जानवर की मौत नहीं हुई है - परंतु अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि त्रस्त क्षेत्र में एक और घातक लहर आ सकती है। इससे राष्ट्रीय उद्यान के संरक्षणवादियों पर दबाव बन रहा है कि वे गैंडों के लिए एक दीर्घकालिक योजना पर तीव्रता से कार्य करें। इन प्रजातियों के लिए एक दूसरा निवास स्थान खोजने की योजना पर पूरे जावा और पड़ोसी सुमात्रा में सर्वेक्षण क्षेत्रों के लिए काम कर रही हैं, परंतु अब तक कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई है।
एक शर्मीला प्राणी, जिसकी ढीली त्वचा की परतें कवच पहने की तरह दिखाई देते हैं, कभी हजारों की संख्या में हुआ करता था और पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में घूमा करता था, इसके अवैध शिकार और इसके प्राकृतवास पर मानव अतिक्रमण के कारण इसकी संख्या में नाटकीय रूप से गिरावट आई है। गैंडे के सींगों में कोई औषधीय महत्व होने का वैज्ञानिक प्रमाण न होने के बावजूद, चोर बाजार में हमेशा इसकी बहुत अधिक कीमतें वसूली जाती हैं।
कथन:
जावाई गैंडे गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति हैं।
निम्न विकल्पों में से उपयुक्त एक का चयन करें।
A - कथन निश्चित रूप से सत्य है।
B - कथन संभवतः सत्य है।
C - कथन का निर्धारण नहीं किया जा सकता है।
D - कथन निश्चित रूप से असत्य है।