नीचे दिए गए प्रश्न में एक प्रश्न और उसके नीचे I और II से अंकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और अपना उत्तर दीजिए।
छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक वृत्त के चारों ओर केंद्र के सम्मुख खड़े हैं। A के सन्दर्भ में B की स्थिति क्या है?
कथन I: A, C के दायें से दूसरे स्थान पर खड़ा है। A और E के मध्य केवल एक व्यक्ति खड़ा है। B, C का निकटतम पड़ोसी है।
कथन II: D, A और E दोनों का निकटतम पड़ोसी है। C और D के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B, E का निकटतम पड़ोसी नहीं हैं।
1
केवल कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त है, जबकि कथन II में प्रश्न का उत्तर देने के लिए जानकारी पर्याप्त नहीं है।
2
केवल कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त है, जबकि कथन I में प्रश्न का उत्तर देने के लिए जानकारी पर्याप्त नहीं है।
3
या तो केवल कथन I या II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।