नीचे दिए गए प्रश्न में एक प्रश्न और उसके नीचे I और II दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और अपना उत्तर दीजिए।
रवि कितने वर्ष का है?
कथन I: रवि का जन्म, शुभम के जन्म के बाद पड़ने वाले पहले अधिवर्ष (लीप वर्ष) में हुआ था।
कथन II: शुभम का जन्म 1995 में हुआ था और वह अब 5 वर्ष का है।
1
केवल कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त है, जबकि कथन II में प्रश्न का उत्तर देने के लिए जानकारी पर्याप्त नहीं है।
2
केवल कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त है, जबकि कथन I में प्रश्न का उत्तर देने के लिए जानकारी पर्याप्त नहीं है।
3
दोनों कथन I और II एक साथ में दी गई जानकारी, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
न तो केवल कथन I और न ही II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।