नीचे दिए गए प्रश्न में एक प्रश्न और उसके नीचे I और II दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और अपना उत्तर दीजिए।
एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर K, L, M, N और O केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। N के ठीक बायें कौन है?
कथन I: K, N के दायें से दूसरे स्थान पर है। M और O, K के निकटतम पडोसी हैं।
कथन II: L, K के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। L, M और N का निकटतम पडोसी है।
1
केवल कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त है, जबकि कथन II में प्रश्न का उत्तर देने के लिए जानकारी पर्याप्त नहीं है।
2
केवल कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त है, जबकि कथन I में प्रश्न का उत्तर देने के लिए जानकारी पर्याप्त नहीं है।
3
या तो केवल कथन I या II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
न तो केवल कथन I और न ही II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।