तीन कथन और उसके बाद I, II और III के रूप में संख्यांकित तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्णय लीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करता/करते है/हैं।
कथन:
सभी मास्क सैनिटाइजर हैं।
सभी हैंडवॉश सैनिटाइजर हैं।
सभी सैनिटाइजर औषधियाँ हैं।
निष्कर्ष:
I. सभी हैंडवॉश औषधियाँ हैं।
II. सभी औषधियाँ मास्क हैं।
III. कुछ औषधियाँ हैंडवॉश हैं।
1
सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
2
केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
3
केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
4
केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।