निम्नलिखित जानकारी को सावधानीपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। आठ व्यक्ति - अरुण, राज, सोनू, विनय, शिवा, बाबू, शेखर और गोकुल एक इमारत की आठ अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रहते हों। इमारत की सबसे निचली मंजिल का क्रमांक एक है, उससे ऊपर की मंजिल का क्रमांक दो है और यह क्रम इसी प्रकार चलता है तथा सबसे ऊपर की मंजिल का क्रमांक आठ है। सोनू 5वीं मंजिल पर रहता है। सोनू और गोकुल के बीच केवल दो ही व्यक्ति रहते हैं। अरुण, गोकुल के ठीक नीचे रहता है। अरुण और राज के बीच केवल चार व्यक्ति रहते हैं। राज, शेखर के ठीक ऊपर रहता है लेकिन वह सबसे ऊपरी मंजिल पर नहीं रहता है। शिवा, एक सम संख्या वाली मंजिल पर रहता है। शिवा और विनय के बीच दो व्यक्ति रहते हैं। निम्नलिखित में से मंजिल संख्या 2 पर कौन रहता है?

1
विनय
2
राज
3
गोकुल
4
शेखर

Sponsored

hivanix.in

Visit

This quiz is brought to you by hivanix.in

🌐 Web App Development

Quick Navigation