एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन (I) और (II) से क्रमांकित किए गए हैं। आपको यह तय करना होगा कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और उचित उत्तर का चयन कीजिए।
प्रश्न: चार सदस्य - रवि, राजीव, राहुल और रोहित एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं और वे केंद्र के सम्मुख हैं और सभी को अलग-अलग कारें जैसे मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, थार और ऑडी पसंद हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। निम्नलिखित में से किसे ऑडी पसंद है?
कथन I: रोहित को मर्सिडीज पसंद है और वह उस व्यक्ति के विपरीत बैठा है जिसे ऑडी पसंद है। थार और बीएमडब्ल्यू पसंद करने वाले व्यक्ति, राहुल के निकटतम पड़ोसी हैं और एक दूसरे के विपरीत बैठे हैं।
कथन II: राजीव को बीएमडब्ल्यू पसंद है और वह उस व्यक्ति के विपरीत बैठा है जिसे थार पसंद है। रोहित उस व्यक्ति के विपरीत बैठा है जिसे ऑडी पसंद है।