भारत में असंगठित कामगारों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. असंगठित श्रमिक शब्द को असंगठित श्रमिक सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2008 के तहत परिभाषित किया गया है।
2. श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए एक ई-श्रम पोर्टल विकसित किया है।
3. संगठित क्षेत्र का एक कर्मचारी जो कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का सदस्य नहीं है या सरकारी कर्मचारी नहीं है, उसे भी असंगठित कर्मचारी कहा जाता है।
उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?
1
केवल 1 और 2
2
केवल 2 और 3
3
केवल 1 और 3
4
1, 2 और 3