निम्नलिखित प्रश्नांश के लिए निर्देश : नीचे दिए गए परिच्छेद को पढ़िए और परिच्छेद के नीचे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के लिए आपके उत्तर केवल इन परिच्छेद पर आधारित होने चाहिए।
मुद्रास्फीति की एकल संख्या, विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं सभी के लिए एक समष्टि होती है - उपभोग की विभिन्न मदों के लिए कीमत- वृद्धि अलग-अलग होती है। अतः, यह एकल संख्या विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं को भारित मान निर्दिष्ट करने से मिलती है। WPI के लिए उत्पादन के भारित मानों का उपयोग किया जाता है; CPI के लिए, उपभोग टोकरी (कंज़म्प्शन बास्केट) का उपयोग किया जाता है। किन्तु व्यक्ति समरूप नहीं होते। उपभोग टोकरी गरीब, मध्यवर्ग, और धनी व्यक्तियों के लिए अत्यधिक रूप से अलग-अलग होती है। अतः, CPI इन वर्गों में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग होती है। और एक सम्मिश्र सूचकांक निकालने के लिए इन टोकरियों के औसत का परिकलन अपेक्षित होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद में व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?