नीचे दो कथन दिये गये हैं:
कथन I: गौसे के ‘स्पर्धी अपवर्जन नियम’ के अनुसार एक ही स्रोत के लिए स्पर्धा करने वाली दो निकटस्थ सम्बन्धी प्रजातियाँ अनंत काल तक साथ-साथ नहीं रह सकतीं और स्पर्धी रूप से निम्न प्रजाति अंततः विलुप्त हो जाती है।
कथन II: साधारणतया शाकाहारियों की बजाय मांसाहारी स्पर्धा द्वारा अपेक्षाकृत अधिक प्रभावित होते हैं।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
1
कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
2
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
3
कथन I सही है परन्तु कथन II असत्य है।
4
कथन I गलत है परन्तु कथन II सत्य है।