एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन क्रमांक (I) और (II) दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढिए और उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
प्रश्न: A, B, C और D एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। A के निकटतम दाएँ कौन बैठा है?
कथन:
(I) C, A के निकटतम बाएँ बैठा है; C और D के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है।
(II) A और B के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है; C, B के निकटतम दाएँ बैठा है।
1
कथन I में दी गई जानकारी अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
2
या तो अकेले कथन I या अकेले कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
3
कथन I और II में दिया गया डेटा एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
4
अकेले कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन I दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।